Advertisement

जयपुर आरक्षण आंदोलन मामला: NHRC ने दर्ज की शिकायत, पुलिस कार्रवाई पर जांच

blank

पुलिस पर कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी के आरोप; निष्पक्ष जांच व पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठी मांग

पाली/जयपुर। जयपुर में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समाज के आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल, गिरफ्तारी तथा मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुँच गया है। राष्ट्रीय पशुपालक संघ, पाली के जिला मीडिया प्रभारी जोताराम देवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए डायरी संख्या 15358/IN/2026 जारी कर दी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे लोगों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिससे उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

जोताराम देवासी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी मांग शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। यदि आंदोलनकारियों के साथ मानवाधिकारों का हनन हुआ है तो दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

blank

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा शिकायत स्वीकार किए जाने के बाद अब मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग संबंधित पक्षों से रिपोर्ट तलब कर सकता है तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की समीक्षा करेगा। इस घटनाक्रम पर प्रदेशभर के विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *