Advertisement

बिराई में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन: राजस्व, पेंशन, बीमा और कृषि योजनाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ

blank

राजस्व, कृषि, पेंशन, बीमा व रोडवेज सहित विभिन्न विभागों ने मौके पर किए दर्जनों कार्यों का निस्तारण

बावड़ी। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिराई में गुरुवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही कई विभागीय कार्यों का लाभ उठाया।

blank

शिविर प्रभारी तहसीलदार कृष्णा इणकिया एवं सह प्रभारी शंभूदयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया।

तहसीलदार कृष्णा इणकिया ने बताया कि शिविर के दौरान 30 राजस्व अभिलेख दुरुस्त, 6 बंटवारे, 25 नामांतरण, 13 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन, 2 रास्ता प्रकरणों का निस्तारण, 19 पेंशन सत्यापन, 8 आबादी पट्टे जारी, 9 मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण, 31 रोडवेज यात्रा पास जारी तथा 26 मिनी बीज किटों का वितरण सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य मौके पर ही संपन्न किए गए।

blank

शिविर में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर प्रशासक मुन्नाराम सारण, पंचायत समिति सदस्य नरसिंहराम चौकीदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *