Advertisement

बावड़ी ग्रामीण सेवा शिविर: उमादेशर व मानसागर में किसानों के सैकड़ों कार्यों का निस्तारण

blank

बावड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत समिति बावड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत उमादेशर एवं मानसागर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए, जहां किसानों एवं ग्रामीणों के अनेक लंबित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

ग्राम पंचायत उमादेशर में आयोजित शिविर के प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी शंभू दयाल ने बताया कि शिविर में किसानों एवं ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया। शिविर में राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती के 12, बंटवारे का 1, नामांतरण के 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा फार्मर रजिस्टर में 5 किसानों का पंजीकरण किया गया तथा 8 लाभार्थियों का वार्षिक पेंशन सत्यापन संपन्न हुआ। शिविर में आबादी क्षेत्र का 1 पट्टा वितरित किया गया, वहीं मंगला पशु बीमा योजना के तहत 5 पॉलिसियों का वितरण किया गया। रोडवेज यात्रा हेतु 8 पास जारी किए गए तथा 150 मिनी बीच किट का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

blank

वहीं ग्राम पंचायत मानसागर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के प्रभारी तहसीलदार कृष्णा इणकिया ने बताया कि शिविर में राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती के 14, बंटवारे के 5 तथा नामांतरण के 12 मामलों का निस्तारण किया गया। फार्मर रजिस्टर में 4 किसानों का पंजीयन किया गया तथा 7 लाभार्थियों का वार्षिक पेंशन सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त मंगला पशु बीमा योजना के तहत 7 पॉलिसियों का वितरण किया गया और रोडवेज यात्रा हेतु 5 पास जारी किए गए। शिविर में 69 किसानों को मिनी बीच किट वितरित कर लाभान्वित किया गया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी ने पंचायत समिति बावड़ी क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं और सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही विभिन्न प्रकरणों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों को राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे जनहितकारी बताया।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *