Advertisement

सिंधी फिल्म ‘छोरियूं अगियां छोरा पुठियां’ का जोधपुर में निशुल्क प्रीमियर शो 27-28 जून को

blank

जोधपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर एवं सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी (सिंधु महल) के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी फिल्म ‘छोरियूं अगियां छोरा पुठियां’ का विशेष प्रीमियर शो 27 एवं 28 जून को जोधपुर के न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन प्रातः 9:00 बजे होने वाले शो में सिंधी समाज के बंधुओं को फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी।

blank

सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी (सिंधु महल) के अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी एवं उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि फिल्म प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी में सिंधियत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सिंधी भाषा, बोली, संस्कृति और संस्कारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

समाजसेवी राजकुमार परमानी ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा का संदेश भी देती है। फिल्म में कॉमेडी, पारिवारिक मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों का सुंदर समावेश किया गया है, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ सकारात्मक सीख भी मिलेगी।

आयोजकों ने सिंधी समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *