‘कम तेल की थाली’ जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. राखी राठौड़ ने किया संबोधित
बावड़ी। “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत बावड़ी उपखंड की बिराई ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. राखी राठौड़ ने महिलाओं को दैनिक भोजन में तेल के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में सह-संयोजक गीता चौधरी ने कम तेल में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन बनाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर उपस्थित महिलाओं ने अपने दैनिक भोजन में तेल की मात्रा कम करने एवं परिवार को स्वस्थ रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री इंदिरा राजपुरोहित, केरू प्रधान अनुश्री पूनिया, बिराई ग्राम पंचायत प्रशासक मुन्नाराम सारण, बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply