Advertisement

गोसेवा को समर्पित रहा विधायक भैराराम सियोल का 55वां जन्मदिवस, गोवंश को खिलाया हरा चारा व गुड़

blank

बावड़ी। ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने अपना 55वां जन्मदिवस सादगी, सेवा और गोभक्ति के साथ मनाते हुए इसे पीड़ित एवं निराश्रित गोवंश की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोवंश के लिए विशेष पौष्टिक आहार की व्यवस्था करवाई तथा हरा चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा का संदेश दिया।

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के अध्यक्ष कालूराम प्रजापत ने बताया कि विधायक सियोल ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर तीन कढ़ाई दलिया बनवाकर गोवंश को खिलाया, एक गाड़ी हरा चारा डलवाया तथा गोवंश को गुड़ खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही उन्होंने सातधान से तुलादान भी करवाया।

blank

कार्यक्रम के दौरान विधायक सियोल ने चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से घायल बछड़े को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और वहां उपचाराधीन गोवंश की चिकित्सा एवं सेवा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय में संचालित सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे गोसेवा का उत्कृष्ट केंद्र बताया।

महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में संस्था के इंचार्ज श्यामसुन्दर बिश्नोई एवं अन्य पदाधिकारियों ने विधायक भैराराम सियोल का तिलक कर, साफा पहनाकर तथा संस्था की स्मृति स्वरूप केरी बैग, कामधेनु दर्शन पुस्तक एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी बिश्नोई का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, जबकि खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम चौधरी का तिलक, साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भी संस्था की ओर से सम्मान किया गया।

blank

कार्यक्रम में मथानियां के एक्सईएन अल्पुराम चौधरी, सहायक अभियंता संजय सारण, नवीन सेगवा, महिपाल चौधरी, सुरेन्द्र सीवर, कैलाश चौधरी, शिवराज यादव, डिस्कॉम टीम के सदस्य, गो चिकित्सालय के कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विधायक भैराराम सियोल द्वारा अपने जन्मोत्सव को गोसेवा, जीवदया और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाने की इस पहल की उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहना की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *