भोपालगढ़। राजस्थान पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 141 अधिकारियों के तबादलों की सूची सोमवार देर रात जारी की गई। यह आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जोसेफ द्वारा जारी किए गए।
जारी स्थानांतरण सूची के तहत जोधपुर जिले में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विशेष रूप से जोधपुर ग्रामीण पुलिस के भोपालगढ़, ओसियां और बिलाड़ा वृत्त अधिकारियों के पदों पर बदलाव किया गया है।
आदेशानुसार भंवरलाल बुनकर को भोपालगढ़ का नया वृत्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे यहां भूराराम खिलेरी का स्थान लेंगे। वहीं प्रदीप सिंह चारण को ओसियां का नया वृत्त अधिकारी बनाया गया है, जबकि मनीष देव विश्वकर्मा को बिलाड़ा वृत्त अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्यभर में किए गए इन तबादलों को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर नई अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।
इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करेंगे। स्थानीय स्तर पर भी इन नियुक्तियों को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है तथा लोगों को नई पुलिस नेतृत्व टीम से बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उम्मीद है।


Leave a Reply