बालोतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोतरा परिसर में शुक्रवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य नवीन चौधरी एवं पर्यावरण प्रेमी नरसाराम दाखां ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इनके बिना स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डॉ. हिम्मताराम चौधरी एवं प्रो. फरसाराम सराणा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लेना भी उतना ही आवश्यक है। यदि लगाए गए पौधों का उचित संरक्षण किया जाए तो वे भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही सभी को पर्यावरण स्वच्छ रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्राचार्य नवीन चौधरी, डॉ. हिम्मताराम चौधरी, प्रो. फरसाराम सराणा, गोविंदराम लेखाधिकारी, सुभाष विश्नोई, कृष्ण सिंह राजपुरोहित, नरेश कुमार, पर्यावरण प्रेमी नरसाराम दाखां, करणाराम, रमेश कुमार, भंवरलाल, भावेश कुमार, मोहनलाल सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply