Advertisement

बेजुबान वन्य जीवों के लिए युवाओं की अनोखी पहल, बुचेटी में बना जलकुंड

blank

3 घंटे में जुटे 50 हजार रुपए, युवाओं ने 3 दिन में तैयार किया जलकुंड

जोधपुर । जिले के ग्राम बुचेटी में युवाओं की प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां बेजुबान वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए गांव के युवाओं ने मिलकर जलकुंड का निर्माण करवाया। गांव के 20 वर्षीय युवा रविन्द्र और महेंद्र भाटी ने भोमियाजी के थान के पास वन्य जीवों को पानी के लिए भटकते और प्यास से परेशान होते देखा तो उनके मन में जलकुंड बनाने का विचार आया।

दोनों युवाओं ने इस नेक कार्य के लिए गांव के भामाशाह एवं प्रेरक अध्यापक अर्जुनराम भाटी से संपर्क कर जलकुंड निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अर्जुनराम भाटी ने गांव के सोशल ग्रुप में आर्थिक सहयोग की अपील की। युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह ऐसा रहा कि मात्र 3 घंटे में करीब 50 हजार रुपए का सहयोग एकत्र हो गया।

blank

सहयोग राशि जुटते ही अगले दिन से जलकुंड निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो महज 3 दिनों में बनकर तैयार हो गया। इस कार्य में गांव के कई युवाओं और ग्रामीणों ने तन, मन और धन से सहयोग किया।

इस पुनीत कार्य में पप्पूराम उपसरपंच, माधाराम दर्जी, पुखराज मुण्डन, कमरूद्दीन, कैलाश देवड़ा, महावीर हटेला, डूंगर मेघवाल, भगवान भाटी, महेंद्र, मनीष, सेठाराम, कमलेश, हंसराज, भानाराम सहित अनेक युवाओं का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में यह जलकुंड वन्य जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा तथा युवाओं की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *