बिग ब्रेकिंग: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, आम आदमी को एक और झटका
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। ईरान संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते दबाव के बीच तेल कंपनियों ने सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सीएनजी के दाम में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी का नया रेट ₹79.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं भी महंगी होने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहनों के किराए में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

Leave a Reply