Advertisement

एमडीएम हॉस्पिटल में मानवता की मिसाल: मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने तीन मरीजों को दिलाया जीवनदान

blank

जोधपुर। शहर के एमडीएम हॉस्पिटल में मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान की तत्परता और रक्तदाताओं के सहयोग से तीन गंभीर मरीजों को समय पर रक्त और प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचाई गई।

संस्थान अध्यक्ष बुधाराम सांखला ने बताया कि इस सेवा अभियान में सक्रिय सदस्य किशोर कड़लेवा (भावंडा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद मरीजों तक रक्तदाताओं को समय पर पहुंचाया।

blank

पहले मामले में एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कमली पत्नी भीयाराम को तत्काल ‘ओ पॉजिटिव’ ब्लड की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही रक्तदाता विनोद चामू ने रक्तदान किया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की जरूरत पड़ने पर राजेश भाकर ने तुरंत प्लेटलेट्स डोनेट कर मदद की।

वहीं नागौर निवासी रविंद्र को सर्जरी के दौरान दुर्लभ ‘ओ नेगेटिव’ ब्लड की आवश्यकता पड़ी। आरएलपी नेता राजेंद्र छाबरवाल के माध्यम से सूचना मिलने पर किशोर कड़लेवा ने तुरंत समन्वय करते हुए ओसियां निवासी महेश चामू को ब्लड बैंक भेजा, जहां उन्होंने रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में सहयोग दिया।

इसी क्रम में एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कैलाश चंद पुत्र लिखमाराम पिछले दो दिनों से ‘एबी नेगेटिव’ प्लेटलेट्स के लिए परेशान थे। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य दुर्गेश बेगड़ ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदाता देवेंद्र सोनी को अस्पताल भेजा और उनकी एसडीपी डोनेट करवाकर पीड़ित परिवार को राहत दिलाई।

blank

इस सफल सेवा अभियान के बाद मरीजों के परिजनों दिनेश और बेबी कंवर सहित संस्था सदस्य विनोद ने सभी रक्तदाताओं एवं मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान की टीम का आभार व्यक्त किया। संस्थान की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *