Advertisement

पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त, तमिलनाडु में TVK का धमाका: 5 राज्यों के चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर

blank

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कई बड़े राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर पश्चिम बंगाल से सामने आई है, जहां भाजपा पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी 193 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कुछ सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है और वह 100 के आंकड़े से भी नीचे सिमटती दिख रही है।

blank

असम में भाजपा एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। 126 सीटों वाले राज्य में पार्टी करीब 99 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसकी सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। टीवीके 106 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी डीएमके 71 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

केरल की 140 सीटों पर भी मतगणना जारी है, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रही है। यूडीएफ करीब 100 सीटों पर आगे है, जबकि वाम मोर्चा (LDF) लगभग 35 सीटों पर ही बढ़त बना पाया है।

blank

पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी चुनावी तस्वीर साफ होती दिख रही है। यहां भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इन रुझानों से साफ है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन और नए राजनीतिक समीकरण उभरते नजर आ रहे हैं। अंतिम नतीजों के साथ ही देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *