Advertisement

ग्राम रथ अभियान का भव्य शुभारंभ: अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

blank

जोधपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ मंगलवार को पंचायत समिति लूणी से किया गया। अभियान के तहत ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो अब गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे।

लूणी प्रधान श्रीमती वाटिका राजपुरोहित, जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से ग्राम रथों को रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री जवाहर चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणपत लाल सुथार, समाजसेवी श्री अशोक पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

blank

15 दिनों तक चलेगा अभियान

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें किसानों और पशुपालकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।

649 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा अभियान

ग्राम रथ अभियान के तहत जोधपुर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों—ओसियां, लूणी, भोपालगढ़, बिलाड़ा और शेरगढ़—के 23 ब्लॉकों एवं 649 ग्राम पंचायतों में रथ संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक रथ प्रतिदिन 4 से 5 स्थानों पर जाकर ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं का प्रचार करेगा।

blank

13 विभागों की योजनाओं का प्रचार

अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

एलईडी स्क्रीन से मुख्यमंत्री का संदेश

ग्राम रथों में एलईडी स्क्रीन के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता और प्रेरणा का संचार होगा।

मॉनिटरिंग और फीडबैक की व्यवस्था

अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि उपखंड अधिकारियों को विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, ग्राम रथों में सुझाव पेटिका रखी गई है, ताकि ग्रामीणों के सुझाव सीधे सरकार तक पहुंच सकें।

कला जत्थों से बढ़ेगा आकर्षण

अभियान के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा संध्या चौपाल के माध्यम से लोक शैली में योजनाओं का प्रचार किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ेगी।

यह अभियान न केवल योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि ग्रामीणों को सशक्त बनाकर उनके विकास की दिशा में नई राह भी खोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *