Advertisement

ITBP Recruitment 2026: असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और एग्जाम पैटर्न

blank

Indo-Tibetan Border Police (ITBP) ने असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार आईटीबीपी में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

blank

कितनी मिलेगी सैलरी

आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
  • OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

SC, ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

  • पेपर-1: सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर-2: संबंधित इंजीनियरिंग विषय से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
  • General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक होंगे।

 

blank

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *