बावड़ी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बावड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में संघ के स्वयंसेवकों एवं ग्रामीण जनों द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नटवर लाल ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और संविधान के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया तथा उपस्थित जनों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में नटवर लाल (जोधपुर प्रांत सेवा प्रमुख), मनोहर सिंह (विभाग कार्यवाह, जोधपुर विभाग), कुशाल (जिला महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख), चंदन सिंह (बिलाड़ा जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख), श्रवण राम प्रजापत (खंड कार्यवाह बावड़ी), अजय पाल सांखला, मालाराम डूडी, गणेशराम, तेजाराम, सुनील, सुरेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply