सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने विधान भवन गार्ड और फायरमैन भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 रिक्तियां भरी जाएंगी:
- विधान भवन रक्षक (Guard) – 120 पद
- विधान भवन फायरमैन (Fireman) – 50 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 9 जून 2026
- अंतिम तिथि: 29 जून 2026
उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है
इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी
शारीरिक योग्यता
- पुरुष उम्मीदवार:
- सामान्य वर्ग:
- लंबाई: 168 सेमी
- सीना: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाने पर)
- SC/ST वर्ग:
- लंबाई: 160 सेमी
- सीना: 77 सेमी (बिना फुलाए), 82 सेमी (फुलाने पर)
महिला उम्मीदवार:
- सामान्य वर्ग: 152 सेमी
- SC/ST वर्ग: 147 सेमी
- वजन: 45 से 58 किलोग्राम

आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरना जरूरी है।

Leave a Reply