जोधपुर । आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कापरड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध टॉपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय हथियार तस्करों में हड़कंप मचा दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ, शराब तस्करी और हथियार सप्लायर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कापरड़ा थाना टीम ने 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बालाराम (52) पुत्र मोहनराम, निवासी भीलो का बास हिंगाणिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध टॉपीदार बंदूक बरामद की है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर आगे की जांच जारी है।
ऐसे हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन और वृताधिकारी अन्नराज सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में अंजाम दी गई। कापरड़ा थाना प्रभारी सुनिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
टीम को मिलेगा सम्मान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनिता कुमारी, सहायक उप निरीक्षक भवानी चौधरी (विशेष भूमिका), कांस्टेबल हेमंत मीणा और श्यामसिंह की अहम भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Leave a Reply