जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हिंगोली और धोरू में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 132.74 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स एमडी, 1.25 ग्राम स्मैक और 28,300 रुपये नकद जब्त किए गए।

पहली कार्रवाई: हिंगोली में तस्कर समन्दर विश्नोई गिरफ्तार
पुलिस ने सरहद हिंगोली में कार्रवाई करते हुए समन्दर विश्नोई पुत्र किशनाराम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से
- 80.54 ग्राम एमडी ड्रग्स
- 1.25 ग्राम स्मैक
- ₹28,300 नकद
बरामद किए गए।

दूसरी कार्रवाई: धोरू में मनोज उर्फ मुन्ना पकड़ा गया
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम धोरू में दबिश देकर मनोज उर्फ मुन्ना पुत्र प्रहलादराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से
- 52.20 ग्राम एमडी ड्रग्स
बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये तस्कर ड्रग्स कहां से लाते थे और किन-किन लोगों को सप्लाई करते थे।

टीम को मिलेगा सम्मान
इस सफल कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया सहित पुलिस थाना भोपालगढ़ की टीम की अहम भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Leave a Reply