जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीएसटी के हेड कांस्टेबल मदनलाल मीणा की सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीयाराम पुत्र झुमरराम, निवासी छापरियों की ढाणी, बावड़ी (थाना खेड़ापा) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन जांच जारी है।
कार्रवाई का नेतृत्व:
यह कार्रवाई जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरीया के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत एवं वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी लाखाराम के निर्देशन में की गई।

टीम का योगदान:
इस सफल कार्रवाई में हैड कांस्टेबल मदनलाल मीणा की मुख्य भूमिका रही। साथ ही टीम के सदस्य वीरेंद्र खदाव, झुमरराम, मुकनसिंह, सोहनराम, पप्पुराम, हरेंद्र लोहरा तथा खेड़ापा थाने के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र गोदारा, हरिराम व धोकलराम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सराहते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply