बावड़ी।सरस्वती माध्यमिक विद्यालय, सेवकी कल्ला ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में 100% परिणाम दर्ज किया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा 24 मार्च 2026 को घोषित परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन बावड़ी ब्लॉक में उच्च स्तर का रहा।
विद्यालय ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शानदार परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।

टॉप करने वाले छात्र-छात्राएं:
- कुलदीप (पिता: घनश्याम ) – 91.83%
- खुमाराम (पिता: रत्नाराम ) – 86.50%
- मोनिका (पिता: मंगलाराम ) – 86.33%
- कैलाश भाटी (पिता: किशनाराम भाटी) – 84.67%
- कुसुम (पिता: पुखराज ) – 84.50%

घर-घर जाकर किया सम्मान
परिणाम घोषित होने के उपलक्ष में विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के घर-घर जाकर उन्हें साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस पहल ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
प्रधानाध्यापक किशनलाल व्यास, व्यवस्थापक दोलाराम व्यास, वरिष्ठ अध्यापक अणदाराम छंगाणी, अध्यापक सुरेन्द्र बेनिवाल, सिद्धार्थ जैन, विष्णु जी गौड़, बिरमदेव, महीपाल बेनिवाल एवं अध्यापिका सुमन वैष्णव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Leave a Reply