Advertisement

राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड परीक्षा में श्री बालाजी पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, नवोदय में भी चयन

blank

जोधपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार परीक्षा में श्री बालाजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छ: स्काउट—महावीर, राजवीर देवड़ा, विजय, राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह तथा छ: गाइड—ललिता, भावना, मनीषा, किरण भाटी और पवित्रा ने जोधपुर के मंडल मुख्यालय विठलेशवन, चौपासनी में आयोजित इस परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

blank

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन हनुमान राम सांखला ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं स्काउट मास्टर बख्तावर सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

blank

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारेलाल सांखला ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल, स्काउट-गाइड और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में विद्यालय के लिए एक और गर्व की बात सामने आई है। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी राहुल राज सिंह का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर भी संस्था चेयरमैन हनुमान राम सांखला ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *