सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल जज और प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा, अन्य किसी भी तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

योग्यता एवं मापदंड
पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर:मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों। न्यूनतम उम्र 18 साल व अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी।
बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर:इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का एलएलबी पास होना जरूरी है। साथ ही वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए बार काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त की जा सकती है।

बिहार सिविल जज: इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में डिग्री प्राप्त होना चाहिए और साथ ही 3 साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम आयु 22 एवं अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।

Leave a Reply