Advertisement

RTE आवेदन की तिथि बढ़ी: अब 10 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म, 12 मार्च को निकलेगी लॉटरी

blank

जयपुर।शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने RTE के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च निर्धारित थी।

जानकारी के अनुसार, बीच में त्योहार और छुट्टियों के कारण कई अभिभावक समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को मौका देने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

RTE प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके आधार पर बच्चों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित की जाएगी।

इस वर्ष RTE योजना के प्रति अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आवेदन शुरू होने के 13 दिनों के भीतर ही करीब 5 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

RTE अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं, जिन पर बच्चों को निशुल्क शिक्षा का लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *