आसोप थाना क्षेत्र के आसोप, रामपुरा और भदोरा गांवों में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े चार अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
आसोप पुलिस ने चोरी में शामिल संदिग्ध चोरों के CCTV फुटेज सार्वजनिक किए हैं और आमजन से उनकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इन फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान करता है तो वह तुरंत आसोप पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा तथा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।


Leave a Reply