जोधपुर । सोयला निवासी और जलदाय विभाग में फिटर के पद पर कार्यरत गौरी शंकर दाधीच को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोधपुर संभाग स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के जल भवन में आयोजित एक समारोह में मुख्य अभियंता देवराज सिंह सोलंकी द्वारा प्रमाण पत्र देकर दिया गया।
गौरतलब है कि इस सम्मान समारोह में कष्ट सेवा करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, पुखराज बिश्नोई, जावेद, राजस्थान जनता जल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजुराम दाधीच, शाखा अध्यक्ष आईदान सिंह बुढ़िया, महामंत्री श्याम सिंह भाटी, 22 खेड़ा माली समाज के दिनेश कच्छावाह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और गौरी शंकर दाधीच को उनके इस सम्मान पर बधाई दी।
गौरी शंकर दाधीच ने अपनी मेहनत और लगन से जलदाय विभाग में सराहनीय कार्य किया है, जिसके कारण उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।


Leave a Reply