जोधपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला जोधपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोधपुर शहर स्थित बालसमंद राजपूत सभा भवन में श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के अद्वितीय स्वाभिमान, त्याग और क्षत्रियत्व से परिपूर्ण जीवन को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष, शक्ति सिंह औस्तरा ने कहा, “महाराणा प्रताप का जीवन सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। उनका संघर्ष और बलिदान राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनुपम उदाहरण हैं।”
इस अवसर पर करणी सेना के प्रमुख सदस्य, कुंदन सिंह थोब, छगन सिंह चाम्पावत, विशाल सिंह चाम्पावत, शैतान सिंह चाम्पावत, दिलिप सिंह बैंतिना, और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और अपने समाज व राष्ट्र की सेवा में तन-मन-धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया।


Leave a Reply