जिला प्रशासन का निर्णय: शीतलहर से बचाव के लिए सभी विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से
जोधपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जोधपुर जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीतलहर से बचाव के लिए अहम कदम उठाए हैं।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी किया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय अग्रिम आदेश तक प्रातः 10:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को शीतलहर के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। हालांकि, विद्यालयों में होने वाली परीक्षाओं का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेगा।
जिला कलक्टर ने सभी संस्था प्रमुखों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय संचालकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी विद्यालय ने इस आदेश की अवहेलना की तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि ठंड के प्रभाव से उनका स्वास्थ्य न बिगड़े और वे बिना किसी परेशानी के अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकें।


Leave a Reply