Advertisement

डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर ग्रामीण में नशीली ड्रग्स तस्करों के कब्जे से 93 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए बरामद

blank

जोधपुर। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के नेतृत्व में जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पुलिस थाना पीपाड़ शहर ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो ड्रग्स तस्करों, दिनेश सारण और विष्णु सारण को गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 93 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए ड्रग्स बरामद किए गए।

शुक्रवार को हुई कार्रवाई में, जब डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया और उनकी टीम ने पीपाड़-जोधपुर रोड पर ग्राम बुचकला के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और उसकी पहचान दिनेश सारण के रूप में की। इसके बाद, दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर, विष्णु के कब्जे से 34.520 ग्राम और दिनेश के कब्जे से 58.480 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई।

इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों की रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि. विरेन्द्र चौधरी, हैडकानि. मदन मीणा, झूमरराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका), कमाण्डो सोहनराम, पप्पूराम और अशोक भाटी, थाना स्तर पर अमीलाल उ0नि0 थानाप्रभारी, सउनि जोधाराम, सउनि लोकेश कुमार, सुनिल, रवी कुमार, रूपसिंह और निरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *