बावङी । 2 जनवरी को सेवकी कलां में शहीद नायब सूबेदार शिव राम जाखड़ के द्वितीय शहादत दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सेवकी कलां के प्रशासक गणपत राम एवं प्रभुराम ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
समारोह में बंगाल इंजीनियर के जोधपुर डिवीजन के मेजर रमेश चंद्र, सु. मे. मद समय स, विकासचंद्र शाह, अमित कुमार चौबे, नागेश कुमार, मदन लाल यादव और मनीष डामा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने देश प्रेम और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने शहीद के योगदान को सलाम किया और उनकी वीरता को नमन किया।


Leave a Reply