भिवाड़ी । राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कुमारी अंबिका सिंह राठौड ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस अभूतपूर्व सफलता को लेकर भिवाड़ी में एक भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का आयोजन उनके निवास स्थान लाखन सिंह राठौड़ के घर पर किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंबिका सिंह और उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी के अग्रणी सदस्य डीबीएस राघव, आर के राघव, लाखन सिंह राठौड़, महासचिव संजीव सिंह जादौन, संगठन मंत्री विजेंद्र चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अंबिका सिंह की सफलता का समाज में विशेष महत्व है। समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनकी इस सफलता को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि सामूहिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताया। समारोह में अंबिका और उनके परिवार के सदस्य जय सिंह राठौड, मंजू राठौड को सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह तथा गुलदस्ते भेंट किए गए।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंबिका सिंह की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उनका मानना है कि अंबिका सिंह न्यायिक सेवा में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।
अंबिका सिंह की यह सफलता सभी को यह सिखाती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस समारोह में पत्रकार बंधु मजहर खान, मुकेश शर्मा, एडवोकेट मधु यादव और कई स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और इस उपलब्धि पर खुशी जताई।


Leave a Reply