बावड़ी। धनारी मण्डल के विनायकपुरा बालाजी मंदिर में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी नान्दिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 129वें संस्करण की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बड़े ध्यान से सुना। कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को पुष्पांजलि अर्पित की। विश्नोई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली है, और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। उन्होंने इसे हम सभी के लिए गर्व का विषय बताया।
मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने कार्यकर्ताओं को पंचायतीराज चुनाव में एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर चुनावी दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता गंगाराम, सोहनराम, कैप्टन जयराम, महेन्द्र विश्नोई, छत्रसिंह, बालकिशन, रणवीर, चोलाराम, रामरख, श्यामलाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply