औसिया। पुलिस थाना औसिया की पुलिस टीम ने धुन्धाडा स्थित सोलर प्लांट से 40 लाख रुपये के विद्युत उपकरण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवानसिंह को गिरफ्तार कर 8 इन्वेटर सहित चोरी का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण:
20 दिसंबर 2025 के.बी.एच पॉवर प्लांट प्रा. लि. के डायरेक्टर करणसिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके सोलर प्लांट में रात के समय अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। करीब 10-12 लोग एक पीकअप गाड़ी में सवार होकर प्लांट में घुसे और वहां तैनात सुरक्षागार्ड गुलाबसिंह व दुलाराम को बंधक बना लिया। बदमाशों ने गार्डों के मोबाइल फोन भी छीन लिए और उनकी जान से मारने की धमकी देकर सोलर प्लांट से 8 इन्वेटर, 8 किलोमीटर डीसी केबल्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी डाटाबेस का विश्लेषण किया। पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान के बाद भगवानसिंह नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और 8 इन्वेटर बरामद कराए। पुलिस ने प्रकरण में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी जब्त की है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
टीम का योगदान:
इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस थाना औसिया की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी, स0उ0नि0 देवीसिंह, रामप्रकाश, प्रकाश ढाका, हैड कानि0 हरीराम, कानि0 सुरेश डूडी और डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया की मुख्य भूमिका रही। इन अधिकारियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्य आरोपी:
- भगवानसिंह पुत्र श्री भोजराजसिंह, उम्र 27 साल, निवासी सुखमण्डला, पुलिस थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण


Leave a Reply