Advertisement

जोधपुर जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच मजदूर घायल

blank

जोधपुर: जोधपुर जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र स्थित मेलाना गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पांच मजदूर घायल हो गए। सूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मजदूर रुदिया से काम पूरा कर ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से अपनी साइट पर लौट रहे थे। इसी दौरान मेलाना गांव से निकलते वक्त ढलान को देखते हुए ड्राइवर ने ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर दिया, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलटकर खाई में गिर गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे खेड़ापा पुलिस और ग्रामीणों ने घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों की हालत गंभीर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *