Advertisement

चोला एमएस ने जोधपुर में एम्बुलेंस दान कर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और मजबूत किया

blank

जोधपुर । चोला मंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (चोला एमएस) ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत जोधपुर में इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन (आईएचआईएफ) को एक रिहैबिलिटेशन और बेसिक लाइफ सेविंग (बीएलएस) एम्बुलेंस दान की है। यह कदम समाज के कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है।

यह एम्बुलेंस जोधपुर के युवराज शिवराज सिंह न्यूरो रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लॉन्च की गई। एम्बुलेंस में जीवन रक्षक और रिहैबिलिटेशन उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जो न केवल इमरजेंसी रिस्पॉन्स और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के लिए आउटरीच, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रमों में भी मदद करेगी। इस पहल से जोधपुर जिले के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में सुधार होगा, और समय पर इलाज प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में जोधपुर के महाराजा गज सिंह, इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन के चेयरमैन, मौजूद थे। उनके साथ चोला एमएस के चीफ कम्प्लायंस ऑफिसर और कंपनी सेक्रेटरी महेंद्र त्रिपाठी, मेडिकल प्रोफेशनल्स, और आईएचआईएफ के सदस्य भी शामिल हुए। समारोह में महाराजा गज सिंह ने चोला एमएस का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी साझेदारियाँ समाज में वास्तविक बदलाव लाती हैं।

महेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि यह एम्बुलेंस मुरुगप्पा ग्रुप और कंपनी के सीएसआर फोकस को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और समाज में सकारात्मक योगदान देना है। उन्होंने कहा, “अगर मेडिकल मदद समय पर मिल जाए, तो कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।”

आईएचआईएफ ने बताया कि यह एम्बुलेंस जोधपुर के बालेसर, ओसियां, तिनवारी, माथानिया, सलावास, सूरसागर, बसनी, सांगरिया और नागौरी गेट जैसे क्षेत्रों में जाएगी, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। इस पहल के जरिए आईएचआईएफ लोगों के बीच न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के बारे में जागरूकता भी बढ़ाएगा और जरूरतमंदों को कम लागत या मुफ्त इलाज की सुविधाएं प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *