Advertisement

2 सालः नव उत्थान–नई पहचान’ विकास प्रदर्शनी का आयोजन

blank

दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

जोधपुर । वर्तमान राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरा होने के उपलक्ष्य में “2 सालः नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली समग्र जानकारी

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और मेगा परियोजनाओं की जानकारी आकर्षक चित्रों, प्रदर्शनों और सूचना पैनलों के माध्यम से दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी का आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि यह शासन की विकासात्मक सोच, नवाचारों और जनहितकारी प्रयासों को समझने का भी एक सशक्त माध्यम बन गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और योजनाओं में विशेष रुचि दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *