Advertisement

पटवार संघ उपशाखा बावड़ी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

blank

चौधरी अध्यक्ष, टाक उपाध्यक्ष, तथा महामंत्री पद पर गंगाजल निर्वाचित
बावड़ी। मंगलवार को पटवार संघ उपशाखा बावड़ी के चुनाव निर्विवाद रूप से संपन्न हुए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी पदम सिंह भू अभिलेख निरीक्षक और धर्मेन्द्र गोदारा भू अभिलेख निरीक्षक के सानिध्य में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।


चुनाव परिणामों के अनुसार, उमाराम चौधरी को पटवार संघ उपशाखा बावड़ी का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, अन्य पदों पर उपाध्यक्ष सुरेश राम टाक, महामंत्री गंगाजल, सयुक्त मंत्री मुकेश देवी, संगठन मंत्री मनीष चौधरी, कोषाध्यक्ष बन्ना राम को निर्वाचित किया गया


यह चुनाव बावड़ी उपशाखा संघ के लिए नए नेतृत्व और समर्पण का प्रतीक बनेगा। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने आगामी कार्यकाल में संघ के विकास और सदस्य हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। नवीन घटित कार्यकारिणी का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *