भिवाड़ी। कजरिया सेरेमिक्स के गैलपुर प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन भिवाड़ी परिवहन विभाग के सहयोग से किया गया था।
कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक टिकेंद्र पाल और मुकुल गिद्वानी ने सड़क सुरक्षा नियमों और व्यवहारिक सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कजरिया सेरेमिक्स के प्लांट हेड डॉ. राजवीर चौधरी ने सभी कर्मचारियों और वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं। उन्होंने बताया कि कई दुर्घटनाएं छोटी-छोटी मालवीय भूलों के कारण होती हैं, जिन्हें सावधानी से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कमर्शियल हेड एम. पी. गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में एस.एन. सिंह, दिलीप, डी. पी. सिंह, रिंकू अग्रवाल सहित 150 से अधिक कर्मचारी उपस्थित थे।


Leave a Reply