Advertisement

भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को सुरक्षित वाहन चलाने की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

blank

भिवाड़ी। राठ इंटरनेशनल स्कूल भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भिवाड़ी यातायात विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के ड्राइवर, कंडक्टर, स्टाफ और बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय भिवाड़ी से यातायात निरीक्षक महेश यादव ने सभी चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार ड्राइविंग की अहमियत समझाई।

सुरक्षा प्रशिक्षक राजेश द्विवेदी ने भी बच्चों और ड्राइवरों को वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को घर में अग्नि सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर भी बात करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि सुरक्षा का संस्कार परिवार में विकसित हो सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सरला सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि विद्यालय की ओर से सभी बस ड्राइवरों की नियमित जांच की जाती है। साथ ही, विद्यालय की मासिक मीटिंग्स में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित जानकारी भी दी जाती है।

यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *