जयपुर। राजस्थान कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी कार्यात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई है। मगा राम पंवार जैसलमेर और भूपेंद्र बोस जोधपुर को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन(आरजीपीआरएस)-राजस्थान के स्टेट कोर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार के अनुमोदन के बाद की गई है।
समर्पण और अनुभव को मान्यता
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ, मगा राम पंवार और भूपेंद्र बोस को आगामी 2 वर्षों तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं का कार्य अनुभव और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए, उन्हें इस पद नियुक्त किया गया है।
संगठन की विचारधारा को सशक्त बनाने की दिशा में कदम
नव नियुक्त स्टेट कोर्डिनेटर को संगठन की आचार संहिता का पालन करते हुए पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, और संगठन की कार्यशैली में रचनात्मकता और समर्पण के साथ योगदान मिलेगा।
भविष्य की दिशा में अपेक्षाएं
राजस्थान कांग्रेस का मानना है कि इस हम नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके इस योगदान से राज्य में कांग्रेस की जड़ें और भी मजबूत होंगी, और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा पंवार और बोस को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है तथा एक दूसरे को मिठाई और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की जा रही है


Leave a Reply