Advertisement

बोरून्दा और रणसीगांव में एयरटेल मोबाइल टावरों से आरआरयू चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर । जोधपुर ग्रामीण जिले के थाना बोरून्दा और रणसीगांव में रात के समय एयरटेल के मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट (आरआरयू) चोरी करने वाले दो मुख्य मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चिमनाराम (24 वर्ष) और रामकंवार (20 वर्ष) दोनों ही मजदूरी करने वाले हैं और इन्हें बोरून्दा और ब्यावर से गिरफ्तार किया गया। दोनों ने एयरटेल टावरों से आरआरयू चोरी करने की बात स्वीकार की है।

घटना का विवरण:

17 अप्रैल 2025 की रात को बोरून्दा और रणसीगांव के मोबाइल टावरों से एयरटेल कम्पनी के आरआरयू चोरी हो गए थे। ये आरआरयू लाखों रुपये मूल्य के होते हैं, जिससे कम्पनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और नेटवर्क में बाधा आई, जिसके कारण संचार सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

पुलिस कार्रवाई:

पुलिस द्वारा जांच के दौरान संदेह के आधार पर चिमनाराम और रामकंवार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने आरआरयू चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस अब चुराए गए आरआरयू की बरामदगी के लिए जांच जारी रखे हुए है।

गिरफ्तार मुलजिम:

  1. चिमनाराम (24 वर्ष), निवासी खवासपुरा, थाना बोरून्दा
  2. रामकंवार (20 वर्ष), निवासी बलुन्दा, थाना आनंदपुर कालू, जिला ब्यावर

पुलिस टीम की भूमिका:

इस कार्यवाही में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। इनमें थानाधिकारी सुजानाराम, सुखी सउनि, कानि मनोज कुमार मीणा, कानि रामनरेश, कानि श्यामलाल, मुलाराम कानि और राधेश्याम कानि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *