Advertisement

सिलेंडर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

blank

भिवाड़ी। पुलिस थाना फेज-III ने इलाके में हुए सिलेंडर चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी सूरज पासवान (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 घरेलू गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल किया गया 3-व्हीलर टेम्पो भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, कैपिटल मॉल के सामने स्थित मंगल टी स्टॉल से 23 नवंबर और 3 दिसंबर को सिलेंडर चोरी की घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने सूरज पासवान को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में इन दोनों चोरी की वारदातों के साथ-साथ अन्य जगहों से भी सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस अब आरोपी से और पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं और तो उसने ऐसी वारदातें नहीं की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है, और इसके माध्यम से और भी चोरी के सिलेंडरों की जानकारी सामने आ सकती है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *