जोधपुर| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री हीरालाल नागर, गृह एवं गोपालन विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र पालीवाल, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
बिरला अपराह्न 12:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और तत्पश्चात पाली के लिए प्रस्थान किया।
सांय समय पर लोकसभा अध्यक्ष पाली से वापस जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस अवसर पर जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी (पूर्व) पी डी नित्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित थे।
बिरला का यह दौरा जोधपुर और पाली के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर उनकी उपस्थिति से विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।


Leave a Reply