खैरथल-तिजारा। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (Special Intensive Revision-2026) के तहत मतदाता सूचियों के निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए किशनगढ़ बास विधानसभा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) मनीष कुमार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्हें राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
राजस्थान राज्य की 200 विधानसभा क्षेत्रों में से किशनगढ़ बास विधानसभा ने 87.48 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 23वां स्थान हासिल किया, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला का प्रभावी मार्गदर्शन और मनीष कुमार जाटव के नेतृत्व का अहम योगदान रहा। मनीष कुमार ने गणना प्रपत्रों के वितरण, ऑनलाइन डिजिटाइजेशन, एएसडी फ्लेगिंग और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
यह सम्मान जिले के निर्वाचन कार्यों की दक्षता और पारदर्शिता को प्रमाणित करता है और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।


Leave a Reply