Advertisement

ओमकार वर्मा जोधपुर शहर व गीता बरवङ देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त

blank

जोधपुर | कांग्रेस ने संगठन सर्जन अभियान के बाद शनिवार को 45 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है सूची में जोधपुर शहर और ग्रामीण से जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं जोधपुर शहर से ओमकार वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है वही जोधपुर ग्रामीण से विधायक गीत बरवङ को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है
जोधपुर शहर से जिला अध्यक्ष बनाए गए ओमकार वर्मा नगर निगम से कई बार पार्षद रह चुके हैं और उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है वही जोधपुर ग्रामीण से कांग्रेस ने महिला को जिला अध्यक्ष बनाया है कांग्रेस की नई जिला अध्यक्ष गीता बरवङ भोपालगढ़ से विधायक है दोनों ही जिला अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से है

कांग्रेस ने फलोदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद सलीम नागोरी को मनोनीत किया है कांग्रेस ने पहली बार फलोदी में जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया है इस प्रकार फलोदी कांग्रेस जोधपुर देहात कांग्रेस कमेटी से बाहर निकल आई कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने जिले से 6 दावेदारों के नाम चिन्हित कर हाई कमान को भेजें इसमें सलीम नागोरी का नाम सबसे पहले रहा सलीम नागोरी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता है और दो दशक से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं नगर परिषद के गत बोर्ड में उपाध्यक्ष थे सभी वर्गों में सलीम नागोरी की स्वीकार्यता उनके पक्ष का सबसे मजबूत पहलू है कांग्रेस के प्रति बेदाग और अटूट निष्ठा अशोक गहलोत खेमे के विश्वसनीय चेहरा जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ के अलावा हाई कमान तक पहुंच सकारात्मक फीडबैक ने उन्हें इस पद पर पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *