Advertisement

भिवाड़ी रेलवे ब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, शराब के प्रभाव में ट्रेन से हुई दुर्घटना की संभावना

blank

भिवाड़ी | भिवाड़ी कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे ब्रिज के पास सड़क किनारे एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । सुबह राहगीरों ने ब्रिज के नीचे पड़े शव को देखकर तुरंत यूआईटी फेज-थर्ड थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक रेलवे ब्रिज के ऊपर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *