जोधपुर| जोधपुर के महामंदिर थाना इलाका में नौकरी लगने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है पीड़ित ने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
यह है पीड़ित बेरोजगार युवक
जोधपुर जिले के रामनगर रामपुरा भाटियांन निवासी हङमान राम (25) पुत्र जगदीश जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि जून 2023 में करनाराम उर्फ करन चौधरी, निवासी आचिणा जिला नागौर जो जोधपुर के मानजी का हथा में पेगासस करियर अकैडमी चलता है उसने उसे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) में एलडीसी पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था |
सरकारी नौकरी के लालच में ऐसे फंसा ठग के झांसे में
हनुमान राम ने बताया कि आरोपी कानाराम उर्फ करन चौधरी ने बेरोजगार जानकर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कहा एसएससी अपनी सीट बेचती है मैं तेरे को एलडीसी के पद पर नौकरी दिलवा दूंगा मेरी एसएससी डिपार्टमेंट में जानकारी है और तेरी नौकरी पक्की हो जाएगी 1 जून 2023 से जुलाई 2024 तक ₹6 लाख रुपए देने हैं और अगस्त- सितंबर 2024 में एलडीसी के पद पर ज्वाइन करवा दूंगा मैं कानाराम उर्फ करन चौधरी की कोचिंग सेंटर में पढ़ रहा था जिससे करन चौधरी के साथ अच्छी जान पहचान हो गई थी जिससे उसने मीठी बातों से मुझे फसना शुरू कर दिया था उसके बहकावा में आकर आरोपी को ₹600000 ब्याज पर उधर लाकर दे दिए
पीड़ित ने सरकारी नौकरी के लिए ऐसे लुटाए ₹6 लाख रुपए
आरोपी ने कहा कि एसएससी विभाग में उसके जान पहचान वाले अधिकारी हैं और पैसे देने पर नौकरी पक्की करवा देगा हनुमान राम के अनुसार करण चौधरी ने जून 2023 से जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग तौर पर 6 लाख रुपए लिए इनमें से 4 लाख 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और 1 लाख 90 हजार रुपए नगद उसके कोचिंग संस्थान में दिए गए लेकिन इतने समय के बाद भी नौकरी नहीं मिली और आरोपी टाल-मटोल करता रहा जब पीड़ित ने अपनी राशि लौटाने को कहा तो आरोपी ने धमकियां दी हनुमान राम ने बताया कि करन चौधरी ने कई बार गाली गलौज की और जान से मारने की भी धमकी दी इस पूरे प्रकरण से वह मानसिक रूप से पीड़ित है
उसने आरोपी के खिलाफ व्हाट्सएप चैट, ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट और धमकी वाले वीडियो पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौपे है बताएं कि परिवार गांव में खेती-बाड़ी करता है पिता ने बेटे की सरकारी नौकरी के लिए ब्याज पर कर्ज लेकर यह रकम दी थी बांस बाजा न बंसी, न तो नौकरी मिली और ना पैसा मिला अब पैसे नहीं मिलने से पूरा परिवार आर्थिक तंगी व अवसादग्रस्त है माता-पिता की तबीयत खराब होने लगी है महामंदिर पुलिस ने हङमान राम की रिपोर्ट के आधार पर धारा 420 भादस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है अनुसंधान हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र के हवाले की गई है


Nolan372
https://shorturl.fm/9D4de