दाधीच समाज की प्रतिभाओं का सम्मान और स्नेहभावना का संगम
जोधपुर । दाधीच समाज के नव निर्माण में सरकारी क्रमिक हो या आमजन हर एक को समाज विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान देना ही होगा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने रविवार को
दाधीच राजस्थान कार्मिको का दिपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए मां दधमति मन्दिर गोठ मांगलोद में कहे । प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि समाज की प्रतिभावान युवाओ को सम्मानित करने से अन्य जनो में प्रेरणा मिलती है समाज निरंतर उन्नत विकास की और बढता है । इस अवसर पर सालासर मन्दिर पुजारी महावीर दाधीच ने कहा कि हम सब समाज है और हमारा दायित्व बनता है कि समाज में सुधार करने की पहल करे और समाज में हमारे संस्कृति और संस्कार बने रहे और आने वाली भावी पीढ़ी को हम पर नाज हो । अखिल भारतीय दाधीच समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच ने भी मां दधमति मन्दिर के विकास और समाज की भूमिका कर विस्तार पुर्वक बताया । इस अवसर पर न्याधीश मुरलीधर दाधीच , कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज दाधीच , जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर कमलेश त्रिपाठी , दाधीच समाज जोधपुर संभाग अध्यक्ष पवन आसोपा , महर्षी दधिची जनकल्याण संस्थान के समन्वयक जगदीश नामावाल बीएमएस, शिक्षाविद व महिला जिलाध्यक्ष नागौर पुर्णिता दाधीच , अतिरिक्त कमिश्नर जयपुर नितिन तिवाडी, शिक्षाविद रतनलाल बाड़मेर, ग्राम विकास अधिकारी विकास करेशिया , शिक्षाविद सुरेन्द्र रतावा , महर्षी दधिचि जन कल्याण संस्थान के प्रदेश मिडीया प्रमुख गौरीशंकर दाधीच सोयला , प्रधानाचार्य रुपाराम जोपट, चिकित्सा विभाग के श्यामसुंदर दाधीच, शिक्षाविद हरेंद्र दाधीच, समाज सेवी जितेंद्र करेशिया सहित अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित हुए। दाधीच राजस्थान कार्मिक ने मां दधमति मन्दिर गोठ मांगलोद में प्रस्ताव पारित किए जो इस प्रकार है कि मां दधमति मन्दिर निर्माण में सहयोग, विवाह में फिजूल खर्चा नही करने , दाधीच समाज के विवाह के परिचय सम्मेलन आयोजित करना , प्री-वेडिंग शूट नही करने , विवाह के बाद सम्बन्ध को जोडना, शिक्षा के लिए सभी सहयोग करना व प्रतिभावान युवाओ को सम्मानित करना


Corinne582
https://shorturl.fm/Ukg64