जयपुर। जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस की सटीक प्लानिंग से मिली सफलता
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैण (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रथम आसाराम चौधरी (RPS) और सहायक पुलिस आयुक्त वसीम खान (RPS) के मार्गदर्शन में आदर्श नगर थाना टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल उर्फ जसविंद्र सिंह (26 वर्ष)
- शुभम उर्फ गुल्लू (21 वर्ष)
- विकास उर्फ हरियाणा (24 वर्ष)
सभी आरोपी हरियाणा और जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसे जुटाने को लेकर मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
वारदातों का तरीका
आरोपी देर रात सुनसान इलाकों में घूमकर राहगीरों से मोबाइल छीनते और पलभर में बाइक से फरार हो जाते थे। कई मामलों में वे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के पास से भी मोबाइल झपट लेते थे।
अब तक आरोपियों ने जयपुर शहर में दर्जनों वारदातों की कबूलियत की है।
प्रमुख घटनाएं जिनका खुलासा हुआ
12.10.25 : बीटी कंपनियों का मोबाइल छीनना (थाना एसएमएस अस्पताल)
21.10.25 : मोबाइल स्नैचिंग (थाना आदर्श नगर)
26.10.25 : मोटरसाइकिल चोरी (थाना जवाहर नगर)
01.11.25 : मंदिर क्षेत्र से मोबाइल छीनना (थाना जवाहर नगर)
11.11.25 : मोबाइल सर्विस सेंटर के पीछे स्नैचिंग (थाना आदर्श नगर)
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना आदर्श नगर व जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के अधिकारियों — उपनिरीक्षक बन्ना लाल, स.उ.नि. छीतरमल, हेड कांस्टेबल अभिनाश, राजेश, विजय सिंह, उदय सिंह, जयकिशन, जीतल सिंह, कुमार सिंह, मुस्ताक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विशेष भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में धर्मेंद्र कानी नं.10390, हरुराम कानी नं.10161, जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व तथा धर्मेंद्र कानी नं.9109, पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर पूर्व की अहम भूमिका रही।
नागरिकों से अपील
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैण (IPS) ने कहा कि मोबाइल स्नैचिंग और चोरी जैसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


Leave a Reply