Advertisement

आरएसएस का संपर्क अभियान: खेड़ापा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के फोटो और पत्रक बांटे

blank

बावङी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने खेड़ापा मंडल में अपना व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया है। इसी कड़ी में खेड़ापा में संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भारत माता के फोटो और पत्रक वितरित किए और उन्हें घरों पर चिपकाया। इस अभियान में संघ साहित्य के साथ घर-घर स्वयंसेवक जा रहे हैं, जिसमें लोगों को संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें संघ की 100 वर्ष की यात्रा से संबंधित चार पृष्ठ का नि:शुल्क पत्रक दिया जा रहा है। उसमें संघ की स्थापना, व्यक्ति निर्माण की कार्य पद्धति, संघ कार्य का विस्तार, सेवा कार्य व पंच परिवर्तन के बारे में संक्षेप में जानकारियां है। इस संपर्क अभियान के लिए बावड़ी खंड के खेड़ापा मंडल की बस्तियों में टोली बना ली गई है। प्रत्येक टोली में पांच से सात स्वयंसेवक हैं। यह अभियान पांच नवंबर से प्रारंभ हुआ जो 26 नवंबर तक चलेगा। समाज के विशिष्ट लोगों से मिलने के लिए भी टोलियां बनाई गई हैं। आरएसएस के खेड़ापा मंडल मुख्य मार्ग प्रबंधक मालमसिंह राजपुरोहित व बावड़ी खंड के श्रवणराम प्रजापत ने कहा कि यह अभियान देश के सभी प्रांतों में चलना है। तिथि सभी ने अपनी सुविधानुसार तय की है। निर्धारित तिथि तक टोली से जुड़े लोग अपने-अपने इलाके में घरों में जाएंगे और परिवार के लोगों से संघ के बारे में बात करेंगे। उन्हें पत्रक देंगे। इस दौरान स्वयंसेवक गणपतसिंह राजपुरोहित, जेठूसिंह राजपुरोहित, कन्हैयालाल कुरडिया, नरसिंहराम राड़, सुनील राव मैलाणा, सुल्तानरम सेन इत्यादि ने घर-घर जाकर भारत माता के पत्रक वितरण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *