भिवाड़ी।राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रदेशभर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद फलोदी और जयपुर में हुई हालिया रोड एक्सीडेंट्स के बाद रोड सेफ्टी को बढ़ाना है। ऐसे में अब भिवाड़ी यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और इसी क्रम में गुरुवार को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भिवाड़ी यातायात पुलिस व जिला परिवहन विभाग द्वारा द्वारा गुरुवार को संयुक्त विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, सीट बेल्ट न लगाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के मौके पर चालान काटे गए। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए हर वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply